सोनीपत मे महल जैसा मकान निगम ने किया सील, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्ष छिक्कारा की है आलीशान कोठी!

सोनीपत के महलाना रोड पर खेतों में बने महलनुमा मकान को नगर निगम ने अवैध निर्माण बताकर सील किया। बिना अनुमति लगभग पूरा निर्माण कार्य किया गया था।

सोनीपत मे महल जैसा मकान निगम ने किया सील, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्ष छिक्कारा की है आलीशान कोठी!

➤ सोनीपत के महलाना रोड पर खेतों में बने महलनुमा मकान पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
➤ अवैध निर्माण बताकर देर रात मकान को सील, बाहर चस्पा किया गया नोटिस
➤ गोहाना से चुनाव लड़ चुके सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्ष छिक्कारा से जुड़ा मामला

सुशील मोर



सोनीपत में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महलाना रोड पर खेतों के बीच बनाए जा रहे महलनुमा आलीशान मकान को नगर निगम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई देर रात की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह आलीशान कोठी हरियाणा के गोहाना से चुनाव लड़ चुके और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्ष छिक्कारा द्वारा बनाई जा रही थी। नगर निगम की जांच में सामने आया कि मकान निर्माण से पहले निगम से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जिस जमीन पर यह कोठी बनाई जा रही थी, वह आरती नाम की महिला के नाम दर्ज है। नियमों की अनदेखी करते हुए खेतों की जमीन पर लगभग पूरा निर्माण कार्य कर लिया गया था

देर रात नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मकान को सील कर दिया। इसके साथ ही घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें अवैध निर्माण का हवाला दिया गया है। निगम ने साफ किया है कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।