सोनीपत NH-44 पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार तीन युवकों की मौ*त

सोनीपत के नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर NH-44 पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर में दिल्ली के तीन युवकों की मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनीपत NH-44 पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार तीन युवकों की मौ*त

➤ तीन की दर्दनाक मौत, NH-44 पर स्कूटी–ट्रक टक्कर
➤ दिल्ली से पानीपत जा रहे थे तीनों युवक
➤ मुरथल थाना पुलिस ने शुरू की जांच


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत के गांव नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार थे और दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी DL11P0292 फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत के डेड हाउस में भिजवा दिया। मृतक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मुरथल थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।