Trump बोले- ईरान की सेना खत्म, वायुसेना तबाह...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', दो से तीन हफ्तों में बड़ा हमला करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने एक महीने में ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

Trump बोले- ईरान की सेना खत्म, वायुसेना तबाह...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', दो से तीन हफ्तों में बड़ा हमला करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, एक महीने में ईरान की सेना तबाह

➤ मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा सैन्य अभियान जारी

➤ अमेरिका ने सहयोगी देशों को दिया सुरक्षा का भरोसा

➤ईरान बोला- दुश्मन को पछताने पर मजबूर कर देंगे


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने सिर्फ एक महीने के भीतर ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है और उसकी नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जबकि वायुसेना भी तबाह हो गई है।

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने एक महीने पहले ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि बीते चार हफ्तों में अमेरिकी सेना ने तेज, सटीक और अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए ऐसी जीत हासिल की है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि ईरान तब तक युद्ध नहीं रोकेगा, जब तक वह अपना हक हासिल नहीं कर लेता। रेजाई ने कहा, “जब तक हम दुश्मन को पछताने पर मजबूर नहीं कर देते और अपने पक्के अधिकार हासिल नहीं कर लेते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, यह फैसला सुप्रीम लीडर और ईरान की जनता पर निर्भर करेगा। साथ ही उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह यह न सोचे कि वह जब जाहे इस क्षेत्र से निकल सकता है।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य शक्ति बुरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांड और कंट्रोल सिस्टम लगभग खत्म कर दिया गया है। साथ ही मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता में भी भारी कमी आई है। हथियार फैक्ट्रियों और रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट किया जा रहा है।

अपने बयान में ट्रंप ने वेनेज़ुएला का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिकी सेना ने वहां भी तेज और प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने सेना की ताकत की सराहना करते हुए कहा कि आज अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अब अमेरिका को मध्य पूर्व (Middle East) पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों की मदद के लिए वहां मौजूद है, लेकिन अब उसे वहां के संसाधनों पर निर्भरता नहीं रही।

उन्होंने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। ट्रंप ने कहा कि यह अभियान तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही अमेरिका अपने रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर लेगा।

इसके साथ ही ट्रंप ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन जैसे सहयोगी देशों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि अमेरिका उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि इस तनाव का असर ईंधन की कीमतों पर पड़ा है और अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इसे अस्थायी बताते हुए कहा कि स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है।

ट्रम्प बोले- अगले 2-3 हफ्ते ईरान पर बड़े हमले करेंगे

ट्रम्प ने कहा है कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को जल्द हासिल कर लेगा। ट्रम्प के मुताबिक अमेरिका सभी उद्देश्यों को पूरा करने के करीब है और आने वाले हफ्तों में हमले और तेज किए जाएंगे।