पहले खड़े होकर रोती रही फिर बैग और मोबाइल रख के न*हर में कू*दी 17 वर्षीय छात्रा
यमुनानगर नहर में 17 साल की लड़की ने बैग और मोबाइल किनारे रख छलांग लगा दी। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू की।
➤ यमुनानगर नहर में 17 साल की लड़की ने लगाई छलांग
➤ बैग और मोबाइल रख नहर में कूदी, गोताखोर कर रहे तलाश
➤ परिजनों को सूचना, पुलिस ने जांच शुरू की
पश्चिमी यमुनानगर नहर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब महज 17 साल की एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती पहले कुछ देर तक नहर किनारे खड़ी होकर रोती रही। इसके बाद उसने अपना बैग और मोबाइल किनारे रख दिया और अचानक नहर में कूद गई।
घटना को देख लोगों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों की टीम को तलाश के लिए भेजा गया। हालांकि देर रात तक युवती का अता-पता नहीं चल सका।
पुलिस ने युवती के फोन और बैग से उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और चिंता का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवती ने खुदकुशी की कोशिश क्यों की। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
Akhil Mahajan