हरियाणा बोर्ड ने 9वीं–12वीं के एनरोलमेंट की डेट जारी, 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस

हरियाणा बोर्ड ने 9वीं–12वीं एनरोलमेंट की डेट जारी की। 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस आवेदन, 5 जनवरी तक लेट फीस के साथ। 6–8 जनवरी में करेक्शन होगा।

हरियाणा बोर्ड ने 9वीं–12वीं के एनरोलमेंट की डेट जारी, 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस
  • हरियाणा बोर्ड ने 9वीं–12वीं एनरोलमेंट की डेट जारी
  • 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस आवेदन, बाद में देनी होगी अतिरिक्त फीस
  • 6–8 जनवरी तक किया जा सकेगा फॉर्म में करेक्शन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सभी अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड ने बताया कि हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए शुल्क 150 रुपए प्रति छात्र, जबकि अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपए प्रति छात्र तय किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों के फॉर्म में विवरण अपडेट या सुधार 6 से 8 जनवरी तक कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन की तिथियां और फीस
8 दिसंबर से 20 दिसंबर – बिना विलंब शुल्क।
21 दिसंबर से 28 दिसंबर – 300 रुपए लेट फीस के साथ।
29 दिसंबर से 5 जनवरी – 1000 रुपए लेट फीस के साथ।

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथियों के बाद किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी स्कूलों को एनरोलमेंट रिटर्न और शुल्क एकमुश्त जमा करना अनिवार्य होगा। स्कूलों को दाखिला खारिज रजिस्टर के अंतिम छात्र के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

प्रश्न पत्र फीस भी अनिवार्य

कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रश्न पत्र शुल्क 50 रुपए प्रति विद्यार्थी है। अंतिम तिथि के बाद यह शुल्क 1000 रुपए या अधिकारी की अनुमति अनुसार लिया जाएगा।

किन्हें दोबारा एनरोलमेंट नहीं कराना?

जिन छात्रों का 9वीं में एनरोलमेंट पहले हो चुका है और उन्होंने 10वीं की परीक्षा किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की है, उन्हें 11वीं में दोबारा एनरोलमेंट नहीं कराना होगा।
हालांकि, ऐसे छात्रों का 11वीं का पुनः रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा, जिसका शुल्क 100 रुपए होगा।

अनुत्तीर्ण या दोबारा प्रवेश लेने वाले

कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं में असफल या दोबारा प्रवेश लेने वाले छात्रों को केवल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए शुल्क 100 रुपए प्रति छात्र है।

आधार और दस्तावेज अनिवार्य

  • छात्र और पिता का आधार नंबर अनिवार्य, पिता न होने पर माता का आधार।

  • इस बार फॉर्म में APAR ID अनिवार्य।

  • फोटो स्कूल यूनिफॉर्म में ही अपलोड होनी चाहिए।

  • अन्य राज्यों के विद्यार्थियों की SLC/TC और 11वीं–12वीं में प्रवेश वालों की 10वीं मार्कशीट अनिवार्य।

सुधार प्रक्रिया

  • दो मामूली त्रुटियां (जन्मतिथि को छोड़कर) नि:शुल्क ठीक होंगी।

  • दो से अधिक त्रुटियों के लिए प्रति त्रुटि 300 रुपए शुल्क

  • इसके बाद मूल रिकॉर्ड सहित बोर्ड कार्यालय में ऑफलाइन सुधार।