अभय चौटाला और दिग्विजय चौटाला की जुबानी जंग
हरियाणा में अभय सिंह चौटाला और दिग्विजय चौटाला आमने-सामने, इनेलो-जेजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन करवाने को लेकर जुबानी जंग तेज।
➤ अभय चौटाला और दिग्विजय चौटाला आमने-सामने
➤ इनेलो-जेजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन करवाने को लेकर जुबानी जंग
➤ दिग्विजय ने झूठ और बदमाशी पर लगाया आरोप
हरियाणा की राजनीतिक गलियों में फिर से हलचल मची हुई है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आमने-सामने आ गए हैं। विवाद की शुरुआत कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन करवाने को लेकर हुई।
इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जजपा धर्मवीर फौजी और कुछ सरपंचों ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो परिवार में आस्था व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि सभी का हार्दिक स्वागत है और इनके सहयोग से परिवर्तन की क्रांति और मजबूती पाएगी।
इस पोस्ट के बाद JJP के दिग्विजय चौटाला ने वीडियो जारी कर अभय चौटाला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल झूठ, फ्रेब और गुंडई की राजनीति कर रहे हैं और लोगों को डराकर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि इनेलो केवल अपने राजनीतिक हित के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन करवा रहे हैं, जबकि वे वास्तव में JJP से जुड़े थे।
दिग्विजय ने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले खबर आई कि JJP के लोग इनेलो में ज्वाइन हुए, लेकिन बाद में पता चला कि ये मूल रूप से इनेलो के ही कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि धर्मवीर फौजी को बार-बार पार्टी ज्वाइन करवाना और उसे इनेलो का प्रचार करना हास्यास्पद और अचंभित करने वाला है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जेजेपी की स्थापना 2018 में हुई थी और उस समय के चुनावों, लोकसभा चुनाव और गठबंधनों का इतिहास याद करते हुए उन्होंने इनेलो के आरोपों को असत्य और भ्रमित करने वाला बताया। दिग्विजय ने कहा कि धर्मवीर फौजी उनके लिए कोई नया उम्मीदवार नहीं हैं, और बार-बार झूठ फैलाना बंद होना चाहिए।
दिग्विजय का कहना है कि झूठ और भ्रम फैलाने वाले लोग कांग्रेस या बीजेपी की बात नहीं करते, केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ में उलझे रहते हैं। उन्होंने अभय चौटाला और उनके समर्थकों को मानसिक और राजनीतिक दृष्टि से सुधार की सलाह भी दी।
Akhil Mahajan