अनिल विज ने X अकाउंट से हटाया ‘Minister’, लिखा सिर्फ Ambala Cantt Haryana

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने X अकाउंट से ‘Minister’ शब्द हटा दिया है। अब उनकी प्रोफाइल पर सिर्फ Ambala Cantt Haryana लिखा है। 6 दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं।

अनिल विज ने X अकाउंट से हटाया ‘Minister’, लिखा सिर्फ Ambala Cantt Haryana

➤ अनिल विज ने X अकाउंट से हटाया 'Minister' शब्द
➤ प्रोफाइल पर अब लिखा है Ambala Cantt, Haryana
➤ 6 दिन पहले ही बोले थे- कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं



हरियाणा की राजनीति में अब गब्‍बर ने नई हलचल मचा दी है। राज्य के कद्दावर नेता और भाजपा के फायरब्रांड चेहरे माने जाने वाले अनिल विज ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से ‘Minister’ शब्द हटा दिया है। अब उनकी प्रोफाइल पर सिर्फ Ambala Cantt, Haryana लिखा हुआ नजर आ रहा है। 

इससे पहले अंबाला में उन्‍होंने कुछ लोग समानंतर भाजपा चलाने का तंज कसकर राजनैतिक गलियारों में बवंडर खड़ा कर दिया है। अब एक्‍स के माध्‍यम से अपने नाम के आगे से  मंत्री हटाकर सियासी आग में तेल लगा दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हरियाणा भाजपा में सब ठीक है।  

उधर एक्‍स में यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब विज ने कुछ दिन पहले ही बड़ा बयान देते हुए कहा था कि “कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं।” उनके इस बयान ने पहले ही प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी थी और अब X अकाउंट पर किया गया बदलाव राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे रहा है।

भाजपा सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे विज अपने तेवर और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि X प्रोफाइल में बदलाव उनके मौजूदा सियासी रुख और अंदरूनी नाराजगी का संकेत हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विज अब सक्रिय राजनीति में नई भूमिका तलाश रहे हैं या यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक संदेश है।

अनिल विज का राजनीतिक कद हमेशा से ही प्रदेश भाजपा में अलग रहा है। वे अंबाला कैंट से कई बार विधायक चुने गए और राज्य की राजनीति में सीधे-सपाट अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनके इस कदम को लेकर विपक्षी दल भी हमलावर हो सकते हैं और भाजपा संगठन के भीतर भी चर्चाओं का दौर तेज होना तय है।

कुल मिलाकर, विज का यह कदम हरियाणा की राजनीति में नई हलचल और संभावित समीकरणों का संकेत दे रहा है।