कतर में फंसे काला मायना से अनिल विज ने की फोन पर बात दोहा में फंसे हरियाणा के युवकों को सरकार का भरोसा

कतर के दोहा में फंसे काला मायना से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कतर में फंसे काला मायना से अनिल विज ने की फोन पर बात  दोहा में फंसे हरियाणा के युवकों को सरकार का भरोसा

कतर में फंसे हरियाणा के युवक काला मायना से कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने की बातचीत
सरकार की ओर से हर संभव मदद और सहयोग का दिया आश्वासन
अंबाला के पारस और सोनीपत के अमित से भी फोन पर लिया हालचाल


कतर की राजधानी दोहा में फंसे हरियाणा के युवक काला मायना से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। विदेश में फंसे हरियाणा के लोगों की मदद के लिए सरकार लगातार संपर्क बनाए हुए है।

जानकारी के अनुसार, अनिल विज ने बातचीत के दौरान काला मायना से उनकी स्थिति और वहां की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। काला मायना ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले उनके साथी पारस (अंबाला) और अमित (सोनीपत) भी वहीं मौजूद हैं। इस पर मंत्री अनिल विज ने दोनों से भी फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भी सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बातचीत के दौरान काला मायना ने भी मंत्री अनिल विज के पैर में लगी चोट के बारे में पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही काला मायना ने हरियाणा की भाजपा सरकार की कार्यशैली और भारत सरकार की विदेश नीति की भी सराहना की और कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सरकार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार विदेश में रह रहे हरियाणा के लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह सजग है। यदि किसी भी तरह की परेशानी आती है तो सरकार संबंधित विभागों और भारतीय दूतावास के माध्यम से आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।