विवादों में घिरा बादशाह का ‘टटीरी’ सॉन्ग यूट्यूब से हटा: 5 करोड़ व्यूज के बाद गिरी गाज, महिला आयोग ने भेजा समन

बॉलीवुड रैपर बादशाह का ‘टटीरी’ सॉन्ग विवादों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। 1 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। महिला आयोग के नोटिस और FIR के बाद यह कार्रवाई हुई।

विवादों में घिरा बादशाह का ‘टटीरी’ सॉन्ग यूट्यूब से हटा: 5 करोड़ व्यूज के बाद गिरी गाज, महिला आयोग ने भेजा समन

विवादों के बाद रैपर बादशाह का ‘टटीरी’ गाना यूट्यूब से हटाया गया
रिलीज के एक हफ्ते में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लेकिन भारत में ब्लॉक
महिला आयोग के नोटिस और FIR के बाद बढ़ा विवाद


बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का हाल ही में रिलीज हुआ ‘टटीरी’ सॉन्ग विवादों के बाद अब यूट्यूब से हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने ने महज कुछ ही दिनों में 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए थे, लेकिन बढ़ते विवाद और कानूनी शिकायतों के बाद यूट्यूब ने भारत में इसे ब्लॉक कर दिया। अब भारतीय यूजर्स इस गाने से जुड़ा कंटेंट नहीं देख पाएंगे। वहीं, अश्लील गाना गाने वाले रैपर बादशाह के खिलाफ 3 FIR दर्ज, सरकार ने यूट्यूब से गाना बैन करवाया, महिला आयोग ने 13 तारीख को पेश होने के लिए कहा

यूट्यूब पर गाने के कमेंट भी बंद कर दिए गए हैं, जबकि वीडियो के डिस्क्रिप्शन में भी गाने से जुड़ी कोई जानकारी दिखाई नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि सरकार की कानूनी शिकायत और जांच रिपोर्ट के बाद प्लेटफॉर्म ने यह कार्रवाई की है।

अपने नए गीत ‘टटीरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में बादशाह बुग्गी में बैठकर सोनीपत के एक गांव में पहुंचे थे।

महिला आयोग ने भेजा था समन

गाने के रिलीज होते ही कई सामाजिक संगठनों और सांस्कृतिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स और वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को नोटिस जारी कर समन भेजा था और 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था

इतना ही नहीं, इस मामले में पंचकूला क्राइम ब्रांच और जींद के एक थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद कई खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

गाने में कैथल की बॉक्सर सिमरन की आवाज

इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। सिमरन, मशहूर हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। यह गाना बादशाह और कर्मबीर फौजी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा गांव, नरवाना और दुबई में की गई थी। गाने के प्रमोशन के लिए 26 फरवरी को बादशाह हरियाणा के कैथल और सोनीपत भी पहुंचे थे। इसके अलावा 14 मार्च को मुंबई में सिमरन और बादशाह का एक शो भी प्रस्तावित था।

इन वजहों से बढ़ा विवाद

महिलाओं के अपमान का आरोप:
गाने के कुछ शब्दों पर गंभीर आपत्ति जताई गई, जिसमें महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और असम्मानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाला बताया।

बिना अनुमति शूटिंग का आरोप:
वीडियो में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल के दृश्य दिखाए गए हैं। विभाग का आरोप है कि इन स्थानों पर शूटिंग के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई

समाज में गलत संदेश का आरोप:
वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी छात्राओं को बैग फेंकते और बस के ऊपर खड़ा दिखाया गया है। कई संगठनों का कहना है कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है और छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सरकार की रिपोर्ट के बाद यूट्यूब का फैसला

बढ़ते विवाद और शिकायतों के बाद सरकार की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर यूट्यूब ने ‘टटीरी’ सॉन्ग को भारतीय डोमेन पर ब्लॉक कर दिया। हालांकि यह गाना अभी भी भारत के बाहर कुछ देशों में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन भारत में इसे आधिकारिक तौर पर हटा दिया गया है।