नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन हुआ। 37 सेट वैध पाए गए। औपचारिक ऐलान 20 जनवरी को होगा।

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, 37 सेट दाखिल
  • 20 जनवरी को औपचारिक घोषणा होगी


भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है। उनके समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच के बाद सभी को वैध पाया गया।

डॉ. लक्ष्मण के अनुसार, अब 20 जनवरी को नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए।

गौरतलब है कि भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।