BJP में नीरज ठरु का बढ़ा कद, बने कार्यालय प्रभारी

भाजपा सोनीपत ने ज़िला महामंत्री नीरज ठरु को सोनीपत-राई इंचार्ज के साथ ज़िला कार्यालय प्रभारी बनाया है। वहीं, तरुण देवीदास को गन्नौर और खरखौदा की जिम्मेदारी दी गई है।

BJP  में नीरज ठरु का बढ़ा कद, बने कार्यालय प्रभारी

BJP सोनीपत ने ज़िला महामंत्री नीरज ठरु का बढ़ाया कद, बने कार्यालय प्रभारी भी

तरुण देवीदास को भी गन्नौर और खरखौदा विधानसभा का इंचार्ज नियुक्त किया गया


भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महामंत्री नीरज कुमार ठरु का ज़िले में कद और बढ़ गया है। ज़िला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने आज एक आधिकारिक पत्र (क्रमांक संख्या: BJPSNP2025/115) जारी करते हुए दो ज़िला महामंत्रियों को महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नीरज कुमार ठरु को पहले ही सोनीपत और राई विधानसभा का फुल-फ्लेज इंचार्ज बनाया गया था। अब उनकी जिम्मेदारियों में इज़ाफ़ा करते हुए उन्हें ज़िला सोनीपत कार्यालय प्रभारी की अतिरिक्त कमान भी सौंप दी गई है। यह नियुक्ति दर्शाती है कि संगठन ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन के प्रशासनिक और चुनावी दोनों ही मोर्चों पर शीर्ष भूमिका में रखा है।

वहीं, दूसरे ज़िला महामंत्री तरुण देवीदास को भी दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों—गन्नौर और खरखौदा—का फुल-फ्लेज इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह फैसला इन चारों विधानसभाओं में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों को ज़मीनी स्तर पर तेज़ी से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है।

ज़िला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने यह नई नियुक्तियां शीर्ष नेतृत्व से गहन चर्चा के बाद की हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कार्यकर्ताओं ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इन अनुभवी महामंत्रियों के नेतृत्व में आगामी चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।