सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी! डिजीलॉकर पर दिखा 'Result Coming Soon'
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। DigiLocker पर ‘Result Coming Soon’ संदेश दिखने के बाद छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है।
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने के संकेत
DigiLocker पर दिखा ‘Result Coming Soon’ संदेश
17 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी कर सकता है। डिजीलॉकर पर “Result Coming Soon” संदेश दिखाई देने के बाद छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई है। देशभर के लाखों विद्यार्थी पूरे दिन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम बाकी था, जिसके चलते 11 मई की रात तक मूल्यांकन कराया गया।
सभी परीक्षकों को 12 मई सुबह 10 बजे तक अंतिम अंक जांचकर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है।
इस वर्ष CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। देशभर से 17 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने के लिए बड़े स्तर पर ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया।
हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन और अंक अपलोडिंग में देरी के कारण रिजल्ट घोषित होने में थोड़ा समय लगा। अब सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकेगी।
छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स पर ही भरोसा करें।
पिछले वर्ष CBSE 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 फीसदी जबकि लड़कों का 85.70 फीसदी दर्ज किया गया था।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अंक सत्यापन, री-इवैल्यूएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।
pooja