CM सैनी की रैली में माइक बंद होने पर कार्रवाई, रोहतक DIPRO सस्पेंड, सीएम को दूसरे डाइस पर देना पड़ा था भाषण

रोहतक के महम में सीएम नायब सैनी की रैली में माइक खराब होने के बाद DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड कर दिया गया। तकनीकी फॉल्ट के बावजूद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

CM सैनी की रैली में माइक बंद होने पर कार्रवाई,  रोहतक DIPRO सस्पेंड, सीएम को दूसरे डाइस पर देना  पड़ा था भाषण

सीएम रैली में माइक खराब, DIPRO सस्पेंड
महम रैली में तकनीकी फाल्ट बना कारण
सीएम को बदलना पड़ा डाइस, कार्रवाई तेज


हरियाणा के रोहतक जिले में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली के दौरान माइक में आई खराबी अब बड़ा मुद्दा बन गई है। इस मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (DIPRO) संजीव सैनी को सस्पेंड कर दिया है।

यह मामला 5 अप्रैल को महम में आयोजित विकास रैली का है। रैली के दौरान मंच पर दो अलग-अलग डाइस लगाए गए थे। एक डाइस से मंत्री और अन्य नेताओं ने अपने संबोधन दिए, जबकि मुख्यमंत्री के लिए अलग से दूसरा डाइस तैयार किया गया था।

रैली के अंत में जब सीएम नायब सैनी संबोधन के लिए अपने निर्धारित डाइस पर पहुंचे, तो वहां लगे माइक की आवाज अचानक खराब हो गई। तकनीकी गड़बड़ी के चलते उन्हें तुरंत दूसरा डाइस बदलकर भाषण देना पड़ा। इस घटना ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

जांच में सामने आया कि रैली शुरू होने से पहले साउंड सिस्टम की पूरी जांच की गई थी और सब कुछ सही पाया गया था। बावजूद इसके अचानक आए तकनीकी फाल्ट के कारण माइक ने काम करना बंद कर दिया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने DIPRO संजीव सैनी को निलंबित कर दिया

बताया जा रहा है कि संजीव सैनी की सेवा में अभी करीब सवा साल बाकी है और यह उनके करियर में पहली बड़ी कार्रवाई है। हालांकि, तकनीकी खराबी को कारण बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने इसे जिम्मेदारी में कमी मानते हुए सख्त कदम उठाया है।