सोनीपत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, रणनीति हुई तय
सोनीपत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न। “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान और 14 दिसंबर दिल्ली रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा। वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट रहने का आह्वान किया।
➤ सोनीपत में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
➤“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को तेज करने की रणनीति बनी
➤14 दिसंबर दिल्ली रैली को सफल बनाने का लक्ष्य तय
5 दिसंबर 2025 को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार सोनीपत के लैंडमार्क रिज़ॉर्ट, दीवान फार्म, दिल्ली रोड पर एक महत्वपूर्ण बैठक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों से जुड़े पार्टी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, और कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की विशेष उपस्थिति में हुई। बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक रणनीति, जनहित से जुड़े मुद्दों, और “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को जनता स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही, 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली के लिए जमीनी तैयारी, कार्य विभाजन और सार्वजनिक सहभागिता बढ़ाने की कार्य योजना भी तय की गई।
यह पूरा कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष कमल दिवान और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष को और मजबूत करने का आह्वान किया।
Author1