हरियाणा पुलिस में फर्जी बैंक अकाउंट का भंडाफोड़ किया, छह माह में 5.70 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन।

हरियाणा पुलिस ने करनाल में कोटक महिंद्रा बैंक में फर्जी करंट अकाउंट का खुलासा किया। छह माह में 5.70 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ। आरोपी पुलकित भारद्वाज और अन्य पर केस दर्ज, जांच जारी।

हरियाणा पुलिस में फर्जी बैंक अकाउंट का भंडाफोड़ किया, छह माह में 5.70 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन।

➤ करनाल में फर्जी बैंक अकाउंट का भंडाफोड़
➤ 6 माह में 5.70 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन
➤ आरोपी पुलकित भारद्वाज और अन्य पर केस, जांच जारी



हरियाणा पुलिस की साइबर शाखा ने करनाल में कोटक महिंद्रा बैंक की एक शाखा में खोले गए फर्जी करंट खाते का खुलासा किया है। यह खाता फल-सब्जी के व्यापार के नाम पर खोला गया था, जिसका सालाना टर्न ओवर केवल 20 लाख रुपए बताया गया था। लेकिन छह माह के भीतर इसमें 5.70 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन हुआ, जबकि खाते में वर्तमान में सिर्फ 3,377 रुपए शेष हैं।

जांच में सामने आया कि खाता खोलने के लिए प्रस्तुत पता कमर्शियल एरिया बताया गया था, जबकि वास्तविकता में यह रिहायशी क्षेत्र था और वहां कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं थी। यह स्पष्ट करता है कि खाता केवल साइबर ठगी के पैसों को घुमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। एनसीआरपी पर अब तक इस खाते के खिलाफ 14 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें एक हरियाणा से संबंधित है।

इस मामले में आरोपी पुलकित भारद्वाज और अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम, करनाल में धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस लेन-देन की पूरी ट्रेल खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगी का पैसा किन-किन खातों में गया।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि राज्य में अब तक 91 बैंक शाखाएं संदिग्ध पाई गई हैं, जहाँ साइबर अपराधी फर्जी खाते खोलकर पैसों की हेराफेरी करते रहे हैं। पुलिस लगातार इन खातों की पहचान कर रही है और बैंकों को नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया है। आम नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि किसी अनजान खाते में पैसा जमा न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करें।