# LIVE: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च: सीधे खाते में आएंगे ₹2100, 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) एप लॉन्च किया। 23-60 वर्ष की, वार्षिक आय 1 लाख तक की महिलाएं एप पर लाइवलीनेस प्रूफ देकर हर महीने 2100 रुपए प्राप्त करेंगी

# LIVE:  हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की एप लॉन्च: सीधे खाते में आएंगे ₹2100, 25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

DDLLYP एप पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से लॉन्च
➤ 50 हजार महिलाओं ने एप डाउनलोड, 8 हजार ने पंजीकरण करवा लिया
हर महीने ₹2100 सीधे महिला के खाते में, टोल-फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध


पंचकूला – हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का एप आज ताऊ देवीलाल स्टेडियम से लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर उपस्थित महिलाओं का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बताया कि नवरात्रि की पावन वेला और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर यह ऐतिहासिक एप लॉन्च हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एप के लॉन्च होते ही 50 हजार महिलाओं ने एप डाउनलोड किया और 8 हजार महिलाओं ने पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने पंजीकरण में किसी भी समस्या के समाधान के लिए दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किए हैं, ताकि हरियाणा की कोई महिला एप पर फॉर्म अप्लाई करने में परेशानी न महसूस करे।

इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ₹2100 सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त करेंगी। एप के जरिए योजना को पारदर्शी, सहज और डिजिटल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा की महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।

25 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन



सीएम ने कहा- बहनों, इस योजना का लाभ 23 से 60 साल तक की सभी महिलाओं को मिलेगा। प्रत्येक पात्र महिला को सीधे अपने बैंक खाते में 2,100 रुपए मिलेंगे। परिवार में जितनी भी महिलाएं हों, सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए कुल 5,000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पहले फेज में 21 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इस ऐप के जरिए आवेदन, सत्यापन और शिकायत निवारण किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन केवल मोबाइल से होगा और इसके लिए किसी अन्य माध्यम की आवश्यकता नहीं है। आवेदन 25 सितंबर से शुरू होंगे। मैं सभी पात्र महिलाओं से अनुरोध करता हूं कि वे बढ़-चढ़कर आवेदन करें।

➤ DDLLYP एप पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लॉन्च किया
➤ 23-60 वर्ष की महिलाओं को मासिक 2100 रुपए, पात्रता 1 लाख रुपए वार्षिक आय तक
लाइवलीनेस प्रूफ एप पर आंख झपकाकर और स्माइल करके


पंचकूला, हरियाणा – हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) एप लॉन्च हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम से एप का उद्घाटन करेंगे। एप के जरिए राज्य की 23 से 60 वर्ष की, वार्षिक आय 1 लाख रुपए तक की महिलाओं को मासिक 2100 रुपए दिए जाएंगे। पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) के आंकड़ों के अनुसार लगभग 21 लाख महिलाएं इस योजना में पात्र हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची महिलाएं।

एप में महिलाओं को हर महीने अपनी लाइवलीनेस प्रूफ देना होगा। इसके लिए उन्हें एप पर आंख झपकाकर और स्माइल करते हुए अपनी मौजूदगी दिखानी होगी। इसके माध्यम से योजना में कोई गलत जानकारी अपलोड नहीं की जा सकेगी। यदि किसी महिला ने गलत जानकारी दी, तो सरकार उससे राशि वापस वसूल करेगी।

लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए राज्यभर में 200 अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजनों का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। महिलाओं का स्वागत करने के लिए कलाकारों ने हरियाणवी गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। स्टेडियम में अलग से काउंटर लगाए गए थे, जहां महिलाएं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकती थीं।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिलाएं एप डाउनलोड और प्रक्रिया के बारे में समझ रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेडियम गेट पर पुलिस और प्रशासन की टीमें उपस्थित थीं।

मंच पर तैयारी करती टीमें।

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। योजना के प्रथम चरण में 20 लाख 97 हजार 256 महिलाएं शामिल होंगी। इसमें विवाहित महिलाओं की संख्या 18,14,621 और अविवाहित महिलाओं की संख्या 2,82,635 है। योजना तीन चरणों में लागू होगी। पहले चरण में 1 लाख रुपए वार्षिक आय वाली महिलाएं शामिल हैं। दूसरे चरण में आय सीमा 1.8 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी। तीसरे चरण में आय सीमा 3 लाख रुपए तक होगी और इसे वर्ष 2028-29 में लागू किया जा सकता है।

समाज कल्याण विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि एप पर केवल सही डॉक्यूमेंट होने पर ही रजिस्ट्रेशन संभव है और महिला को लाइवलीनेस प्रूफ देना अनिवार्य होगा।