लाल किला ब्लास्ट: हरियाणा नंबर की कार में धमाका, नदीम खान के नाम पर रजिस्ट्रेशन; रक्षा मंत्री बोले – बेहद दर्दनाक घटना
दिल्ली कार धमाके में 8 की मौ*त। फरीदाबाद में मिले 2910 किलो विस्फोटक से कनेक्शन की जांच जारी। NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देश में हाई अलर्ट।
-
लाल किला धमाके में इस्तेमाल i20 कार हरियाणा के गुरुग्राम से रजिस्टर्ड
-
गृह मंत्री अमित शाह बोले – जांच शुरू, पीएम मोदी ने लिया अपडेट
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, कहा – यह बेहद दर्दनाक हादसा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस i20 कार में विस्फोट हुआ, वह हरियाणा के गुरुग्राम नंबर HR 26 की है। मामले की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस ने सलमान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को गाड़ी बेचने की बात स्वीकार की है। सीआईए मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में जांच चल रही है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम भी पहुंची हुई है।
धमाके से कुछ घंटे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामद होने की घटना सामने आई थी। अब उसी के कुछ घंटे बाद दिल्ली में धमाका होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों घटनाओं का कोई कनेक्शन है।
हरियाणा पुलिस के अधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं और कार के मालिक नदीम खान के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
कार की चेसिस और इंजन नंबर की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने मलबे को कब्जे में लिया है।
https://citytehelka.com/haryana-high-alert-after-delhi-blast
गृह मंत्री अमित शाह बोले – पीएम ने ली घटना की जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर कहा कि यह विस्फोट बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया, “मुझे जैसे ही सूचना मिली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर अपडेट लिया। हमारी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और फोरेंसिक जांच जारी है। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द विस्फोट के कारण और जिम्मेदार लोगों का पता लगा लिया जाएगा।” अमित शाह ने यह भी कहा कि घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सरकार पूरी तरह उनकी मदद में लगी है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें NIA, NSG, IB और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X (Twitter) पर लिखा, “दिल्ली में कार ब्लास्ट की यह घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है। इन शोक के क्षणों में, मरने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
दिल्ली में हाई अलर्ट, हरियाणा बॉर्डर सील
https://citytehelka.com/delhi-red-fort-car-blast-eight-killed-high-alert
धमाके के बाद दिल्ली और NCR के सभी बॉर्डरों पर हाई अलर्ट जारी है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़ और नोएडा पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और हर संदिग्ध की निगरानी की जा रही है।दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम, स्पेशल सेल और ATS यूनिट घटनास्थल से सैंपल जुटा रही हैं। धमाके के वक्त आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक है।
संभावित मॉड्यूल पर नजर
एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि क्या फरीदाबाद से मिले विस्फोटक और दिल्ली ब्लास्ट में कोई समानता है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों जगह RDX और अमोनियम नाइट्रेट जैसे तत्व मिले हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी निश्चित कहना जल्दबाजी होगी।
https://citytehelka.com/delhi-blast-faridabad-terror-link-followup
Author1