डीपीएस पानीपत सिटी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

डीपीएस पानीपत सिटी में कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। चैतन्य ग्रुप चंडीगढ़ के मोहित वाही ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, योजना और आत्मविश्वास पर मार्गदर्शन दिया।

डीपीएस पानीपत सिटी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

डीपीएस पानीपत सिटी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन
मोहित वाही ने छात्रों को लक्ष्यों की पहचान और योजना बनाने का दिया संदेश
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के समग्र विकास में ऐसे कार्यक्रमों को बताया जरू

अशोक शर्मा,  समालखा 


दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में सोमवार को कक्षा नवमी और दसवीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में चैतन्य ग्रुप चंडीगढ़ के स्टेट हेड मोहित वाही प्रमुख काउंसलर के रूप में मौजूद रहे।

मोहित वाही ने कहा कि सही मार्गदर्शन छात्रों के सपनों को साकार करने में मददगार होता है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि यह समय अपने लक्ष्यों की पहचान करने और योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने का है। उनके अनुसार, छात्रों के पास कई उच्च शिक्षा कोर्स और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विकल्प होते हैं, जिनका चयन उन्हें अपनी रुचि, क्षमता और कैरियर लक्ष्यों के आधार पर करना चाहिए, न कि किसी दबाव में आकर।

उन्होंने कहा, “कोई भी छात्र खुद को कम न समझे। हर छात्र में कोई न कोई विशेष हुनर होता है। जरूरत है उस हुनर को पहचानने और उसी दिशा में आगे बढ़ने की।” इस दौरान काउंसलर ने छात्रों से कई सवाल भी पूछे, जिनके जवाब छात्रों ने आत्मविश्वास और समझदारी से दिए।

कार्यशाला के अंत में विद्यालय की कॉर्डिनेटर आभा विषद ने मोहित वाही का आभार जताया और कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी रही। वहीं, विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि करियर काउंसलिंग जैसे कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे छात्रों की दिशा स्पष्ट होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।