जहरीली साजिश का भयानक सच: पार्टनर ने कोल्डड्रिंक में ज़हर मिलाकर की कारोबारी की हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी सुखबीर को उसके पार्टनरों ने जहर मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अब भी फरार हैं।

जहरीली साजिश का भयानक सच: पार्टनर ने कोल्डड्रिंक में ज़हर मिलाकर की कारोबारी की हत्या

➤ हरियाणा फरीदाबाद में कपड़े कारोबारी सुखबीर को पार्टनर सुमित, राजीव, राहुल व मुकेश ने जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हत्या कर दी
➤ सुखबीर ने अपने भाई को बताया कि पार्टनर ने जहर पिलाया, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई
➤ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी अब भी फरार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कपड़े के कारोबारी सुखबीर की उनके पार्टनर सुमित, राजीव और राहुल ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर हत्या कर दी। सुखबीर का संबंध पलवल के गांव जनौली से था और उन्होंने मई 2023 में बल्लभगढ़ के सुमित, राजीव, राहुल व मुकेश के साथ मिलकर कपड़े की रंगाई-छपाई की कंपनी "मैसर्स जेजीई जय गुरू इंटरप्राइज" शुरू की थी। सभी पार्टनर कंपनी में 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते थे।

मृतक कारोबारी सुखबीर की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

शुरुआत से ही कंपनी के वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सुखबीर और मुकेश ने सुमित और राजीव को जॉइंट अकाउंट खोलने की कई बार सलाह दी, लेकिन वे टाल-मटोल करते रहे। सुखबीर ने सुमित व राजीव के कहने पर सुमित के खाते में 56 लाख रुपये और दोनों को मिलाकर 15 लाख रुपये भेजे। इसके बाद जब सुखबीर ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाया और कंपनी में घुसने से रोक दिया।

5 सितंबर को सुखबीर सुमित और राजीव से हिसाब करने के लिए सुमित के घर बल्लभगढ़ गया। सुबह करीब 11 बजे सुखबीर ने अपने भाई ओमप्रकाश को फोन पर बताया कि उसके पार्टनर सुमित और राजीव ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसे पीला दिया। इसके तुरंत बाद सुखबीर की तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसे सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी।

सूचना पाकर सुखबीर का भांजा अतर सिंह वहां पहुंचा और उसे साहूपुरा जाट चौक से एक निजी अस्पताल ले गया। बाद में दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सुखबीर की मौत हो गई।

जहर युक्त कोल्ड ड्रिंक पीने से सुखबीर की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे सास लेने में दिक्कत होने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सुखबीर दो बच्चों का पिता था।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया जा रहा है।