फरीदाबाद टाउन पार्क में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल झूलों के पास कहासुनी बनी झगड़ा

फरीदाबाद के सेक्टर-12 टाउन पार्क में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

फरीदाबाद टाउन पार्क में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल झूलों के पास कहासुनी बनी झगड़ा

फरीदाबाद के टाउन पार्क में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
झूलों के पास कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, लात-घूंसे चले
VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी, अभी तक शिकायत नहीं


हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। पार्क में परिवार और बच्चों के साथ घूमने आए लोग इस घटना के गवाह बन गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पार्क में लगे झूलों के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। पहले यह मामूली तकरार थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। पार्क में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही।फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। - Dainik Bhaskar

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। खासकर बच्चों और महिलाओं में घबराहट देखने को मिली।इस घटना को लेकर थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही डायल-112 पर कोई कॉल आई है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।पार्क में झगड़ा करते लोग।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती असहिष्णुता और छोटी बातों पर हिंसा की प्रवृत्ति को उजागर करती है।