सोनीपत में किसानों का डीसी ऑफिस में धरना, जानें वजह

सोनीपत में 17 गांवों के किसानों ने एचटी लाइन मुआवजा पॉलिसी लागू करवाने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे यही डटे रहेंगे।

सोनीपत में किसानों का डीसी ऑफिस में धरना, जानें वजह

डीसी ऑफिस के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में किसानों का धरना
एचटी लाइन मुआवजा पॉलिसी लागू करवाने की मांग
सोनीपत प्रशासन पर बातचीत न करने का आरोप

सुशील  मोर  


सोनीपत में किसानों ने एक अनोखा कदम उठाते हुए डीसी ऑफिस के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में ही धरना शुरू कर दिया है। किसान अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं और सीधे तौर पर डीसी प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि खेतों से गुजरने वाली एचटी लाइन की नई मुआवजा पॉलिसी हरियाणा में लागू नहीं की जा रही है, जबकि यह भारत सरकार की पॉलिसी है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक यह पॉलिसी लागू नहीं होती, उनका धरना यहीं डीसी दफ्तर के अंदर जारी रहेगा।

17 गांवों के किसान इस आंदोलन में शामिल हैं। किसानों का आरोप है कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी सोनीपत प्रशासन ने उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान नहीं किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि अब वे पीछे नहीं हटेंगे।

धरना दे रहे किसानों का कहना है कि पहले भी उन्होंने शांतिपूर्वक प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब वे मजबूर होकर डीसी ऑफिस के अंदर बैठे हैं। किसान चाहते हैं कि सरकार और प्रशासन तुरंत एचटी लाइन मुआवजा पॉलिसी लागू करें और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाले।