सोना- चांदी के नए रेट जारी,सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी में हल्की नरमी का रुख,जानिए आज के ताजा रेट
15 जुलाई 2026 को भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा भाव जारी हुए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के नए रेट।
15 जुलाई को सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी में हल्की नरमी का रुख
24 कैरेट सोना ₹1.42 लाख से ₹1.42.8 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता रहा
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,918 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2.14 से ₹2.22 लाख प्रति किलो के दायरे में
भारतीय सर्राफा बाजार में 15 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां सोने के दाम स्थिर बने रहे, वहीं चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले हल्की नरमी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और घरेलू मांग के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
आज 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹1,42,000 से ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम के बीच रही। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा आभूषण बनाने में होता है, ₹1,30,000 से ₹1,30,900 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता रहा।
18 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत ₹1,06,400 से ₹1,07,100 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय शुल्क के कारण अंतिम कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।
वहीं चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट का असर देखने को मिला। बाजार में 1 ग्राम चांदी की कीमत ₹214 से ₹222, 10 ग्राम की कीमत ₹2,140 से ₹2,220 और 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,14,000 से ₹2,22,000 के बीच बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई नरमी खरीदारों के लिए खरीदारी का अवसर हो सकती है।
महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली – ₹1,46,918
- मुंबई – ₹1,45,280
- कोलकाता – ₹1,47,415
- चेन्नई – ₹1,47,557
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना या चांदी खरीदने से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से ताजा रेट, मेकिंग चार्ज, GST और हॉलमार्क की जानकारी जरूर लें।
pooja