आखिर क्यों अचानक बढ़ गए सोना-चांदी के दाम? जाने

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। चांदी ₹4000 से ज्यादा महंगी हुई, जबकि सोने के दाम ₹600 प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़े।

चांदी में ₹4000 से ज्यादा की तूफानी तेजी दर्ज

सोने के दाम भी ₹600 प्रति 10 ग्राम से अधिक उछले

कई दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार सुबह बड़ी तेजी देखने को मिली। कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। खासकर चांदी की कीमतों में आई तेजी ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान खींच लिया है।

सुबह करीब 10 बजे के आसपास चांदी के भाव में ₹4000 से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं सोने के दाम भी ₹600 प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ गए। तेजी के बाद सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है।

10 ग्राम सोने की कीमत सुबह लगभग ₹1,59,275 दर्ज की गई। इसमें ₹600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़त रही। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,59,014 प्रति 10 ग्राम का लो और ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया।

वहीं 1 किलो चांदी का भाव ₹2,76,243 तक पहुंच गया। इसमें ₹4,397 प्रति किलो की बड़ी तेजी देखी गई। चांदी ने कारोबार के दौरान ₹2,75,428 का लो और ₹2,76,888 प्रति किलो का हाई स्तर छुआ।

अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा बिक रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम ₹1,60,010 तक पहुंच गया। दूसरी ओर रायपुर में सोना सबसे सस्ता दर्ज किया गया, जहां कीमत ₹1,59,780 रही।

चांदी के दामों में भी शहरों के हिसाब से अंतर दिखाई दिया। जयपुर में चांदी सबसे महंगी रही, जहां 1 किलो चांदी का भाव ₹2,77,170 तक पहुंचा। वहीं रायपुर में चांदी सबसे सस्ती रही और यहां कीमत ₹2,76,760 दर्ज की गई।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते सोने-चांदी के दामों में तेजी आई है। आने वाले दिनों में बाजार की चाल वैश्विक संकेतों और डॉलर की स्थिति पर निर्भर करेगी।