हरियाणा में पार्किंग में सो रही नौकरानी को थार ने कु*चला, मौ*त

गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में पार्किंग में आराम कर रही घरेलू सहायिका की थार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पूरे मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा में पार्किंग में सो रही नौकरानी को थार ने कु*चला, मौ*त

गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी की पार्किंग में थार की चपेट में आने से नौकरानी की मौत

कार बैक करते समय हुआ हादसा, घायल महिला को अस्पताल ले गई चालक

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, महिला चालक से पूछताछ जारी


गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसे में 57 वर्षीय घरेलू नौकरानी की मौत हो गई। घर का काम खत्म करने के बाद पार्किंग में आराम कर रही महिला को एक थार गाड़ी ने कुचल दिया। घायल महिला को चालक अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी गुड्डी (57) के रूप में हुई है। वह सोसाइटी के एक मकान में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और काम समाप्त होने के बाद ग्राउंड फ्लोर की स्टिल्ट पार्किंग में आराम कर रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला अपनी थार गाड़ी को बैक कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग में सो रही गुड्डी के ऊपर से गुजर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के तुरंत बाद महिला चालक गाड़ी से उतरी और घायल गुड्डी को दूसरी कार से एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के बाद महिला चालक शव को वापस उसी पार्किंग में ले आई, जहां हादसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही रही या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस महिला चालक से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।