फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो स्वीकार न करें” — बोलीं होम सेक्रेटरी मिश्रा, मेरी फेक फेसुबक आईडी बनाई

हरियाणा की गृह सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा की फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर लोगों से सावधान रहने को कहा और पंचकूला साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो स्वीकार न करें” — बोलीं होम सेक्रेटरी मिश्रा, मेरी फेक फेसुबक आईडी बनाई

• हरियाणा की होम सेक्रेटरी और सीनियर IAS अफसर डॉ. सुमिता मिश्रा की फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई
• अफसर ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील की
• फेक अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ पंचकूला साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज


हरियाणा की गृह सचिव और सीनियर IAS अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई है। यह नकली अकाउंट लॉक है और उस पर केवल 9 फ्रेंड्स शो हो रहे हैं। अकाउंट बनाने वाले ने खुद को जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला बताया है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने खुद इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से दी। उन्होंने लिखा—

“फेसबुक पर किसी ने ‘पल्लवी अग्रवाल’ नाम से मेरी फोटो और नाम का इस्तेमाल करके नकली प्रोफाइल बनाई है। वो आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं या पैसे भी मांग सकते हैं। अगर ऐसा कुछ दिखे तो ध्यान मत दीजिए और उसे स्वीकार मत कीजिए।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पंचकूला साइबर पुलिस में दर्ज करवा दी है। साथ ही लोगों से भी अपील की कि अगर उन्हें यह फेक प्रोफाइल दिखे तो रिपोर्ट करें और सतर्क रहें।

डॉ. मिश्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में उस फेक अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। डॉ. सुमिता मिश्रा 1990 बैच की हरियाणा कैडर की IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म 30 जनवरी 1967 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से स्कूली शिक्षा ली और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन व मैथ्स में मास्टर्स किया, जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला। बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में PhD की।

वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और IIM अहमदाबाद जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी अध्ययन कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में SDM, डिप्टी कमिश्नर और HUDA प्रशासक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

डॉ. मिश्रा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं। दिसंबर 2017 में उन्होंने तीन साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर कार्य किया था।

डॉ. सुमिता मिश्रा के प्रयासों से हरियाणा जुलाई 2023 में “क्रेच पॉलिसी” लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। इस नीति का मकसद कामकाजी माताओं को राहत देना और बच्चों की देखरेख के लिए संस्थागत व्यवस्था करना था।

दिसंबर 2024 में हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें गृह सचिव (Home Secretary) बनाया, और तब से वे इसी पद पर कार्यरत हैं।

IAS अफसर होने के साथ-साथ डॉ. मिश्रा एक लेखिका और कवयित्री भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें “A Life of Light,” “लम्हों की शबनम,” “जरा सी धूप,” और “वक्त के उजाले में” शामिल हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने लेखन और साहित्यिक विचार साझा करती हैं। उन्होंने चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की स्थापना भी की है।