हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 20 IAS और 1 HCS अधिकारी समेत 21 अफसरों के विभाग बदले गए। IAS सुनील राजपाल को स्वास्थ्य, आयुष, मेडिकल एजुकेशन और पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 1 HCS अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में 21 अफसरों का तबादला, 20 IAS और 1 HCS शामिल
IAS सुनील राजपाल को स्वास्थ्य और वन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार
कई अधिकारियों के विभागों में बड़े बदलाव, प्रशासनिक ढांचे पर असर



हरियाणा सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 20 IAS और 1 HCS अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल से कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है और कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आदेश के मुताबिक, IAS सुनील राजपाल को स्वास्थ्य, आयुष, मेडिकल एजुकेशन के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुनील राजपाल का कार्यभार बढ़ने से यह साफ है कि सरकार ने स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस करने की तैयारी कर ली है।

इसके अलावा अन्य IAS अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किए गए हैं। कई जिलों और महत्वपूर्ण मंत्रालयों से जुड़े अफसरों की जिम्मेदारियां बदलने से प्रशासनिक ढांचे पर सीधा असर पड़ने वाला है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को और सुचारू करना तथा विभागों में नई ऊर्जा लाना माना जा रहा है।

हरियाणा में अक्सर बड़े स्तर पर तबादले तब किए जाते हैं, जब सरकार को लगता है कि कुछ विभागों में तेजी लाने और प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है। इस बार भी तबादलों को लेकर राजनीतिक हलकों से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सरकार ने साफ किया है कि यह कदम जनहित और सुशासन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखना होगा कि विभागों की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अफसर किस तरह से राज्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाते हैं।

सबसे अहम बदलावों में IAS सुधीर राजपाल (1990 बैच) को स्वास्थ्य, आयुष, मेडिकल एजुकेशन के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, डॉ. राजा शेखर वुंद्रु (IAS 1990) को परिवहन विभाग और मत्स्य विभाग की कमान दी गई है।

जी. अनुपमा (IAS 1991) को सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के साथ-साथ अब Citizen Resources Information Department का भी जिम्मा सौंपा गया है।
टी.एल. सत्यप्रकाश (IAS 2002) को खनन एवं भूविज्ञान विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा,

  • फूलचंद मीणा (IAS 2004) को मानव संसाधन विभाग के आयुक्त सचिव बनाया गया है।

  • राजीव रत्तन (IAS 2008) अब रोहतक मंडल के आयुक्त होंगे, जबकि वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और करनाल मंडल आयुक्त का कार्यभार पहले से संभाल रहे हैं।

  • यश गर्ग (IAS 2009) को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक तथा MSME का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

  • विवेक अग्रवाल (IRS 2004) को स्किल डेवलपमेंट एवं IT विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जिला स्तर पर भी कई बड़े बदलाव हुए हैं—

  • मनीष शर्मा (IAS 2014) को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

  • मोनिका गुप्ता (IAS 2014) को HSVP पंचकुला और अर्बन एस्टेट पंचकुला का प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है।

  • डॉ. मुनिश नागपाल (IAS 2016) को चरखी दादरी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

  • डॉ. विवेक भारती (IAS 2016) को फतेहाबाद का उपायुक्त बनाया गया है।

  • सतपाल शर्मा (IAS 2017) को पंचकुला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

  • सुशील कुमार-I (IAS 2017) को HSVP हिसार और अर्बन एस्टेट हिसार का दायित्व सौंपा गया है।

  • महाबीर प्रसाद (IAS) को यमुनानगर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

  • दीपक बाबूलाल करवा (IAS 2020) को भिवानी और चरखी दादरी का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है।

  • कपिल कुमार (HCS 2019) को कैथल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।