अजय सिंघल बने DGP ACB , IPS आलोक मित्तल मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन
हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल। 4 IPS अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई और 2 अधिकारियों को ADGP पद पर प्रमोट किया गया। अजय सिंघल बने DGP ACB।
- 4 IPS अफसरों का तबादला, 2 का प्रमोशन
-
अजय सिंघल बने ACB हरियाणा के DGP
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को जारी आदेशों के बाद चार IPS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। इसके साथ ही दो अधिकारियों का प्रमोशन भी किया गया है। आदेश जारी होते ही नया सिस्टम प्रभाव में आ गया है।
आदेश अनुसार IPS अजय सिंघल को DGP स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है। सिंघल पहले DGP जेल हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे राज्य में भ्रष्टाचार, विजिलेंस और एंटी करप्शन कार्रवाई की निगरानी करेंगे।
वहीं IPS आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है। उन्हें रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IPS नवदीप सिंह विर्क को ADGP हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट नियुक्त किया गया है। इसके साथ IPS कला रामचंद्रन को ADGP ह्यूमन राइट एंड लिटिगेशन हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने 1999 बैच के दो IPS अफसरों शिवास कविराज और डॉ. राजश्री सिंह को IG से ADGP पद पर प्रमोट किया है। इन आदेशों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद जारी किया गया।
Author1