हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला पदभार , पुलिस मुख्यालय पहुंचे नए DGP का स्वागत

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने पंचकूला पुलिस मुख्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। 31 दिसंबर 2025 को UPSC पैनल की सिफारिश पर उनकी नियुक्ति हुई थी।

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला पदभार ,  पुलिस मुख्यालय पहुंचे नए DGP का स्वागत
  • हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने संभाला कार्यभार
  • पंचकूला पुलिस मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
  • UPSC पैनल से 1992 बैच के IPS अजय सिंघल का चयन

पंचकूला। हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल आज पंचकूला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। मुख्यालय पहुंचते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने सलामी भी दी।

नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2025 को सरकार ने अजय सिंघल को हरियाणा का नया DGP नियुक्त किया था। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी की सिफारिश के आधार पर की गई है।

डीजीपी अजय सिंघल को सलामी देते पुलिस के जवान।

UPSC ने DGP पद के लिए तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इस पैनल में शामिल अधिकारियों में से 1992 बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

कार्यभार संभालने के बाद पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए DGP के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।