हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PMT का तीसरा शेड्यूल जारी

हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए HSSC ने PMT का तीसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 11 से 18 मई तक टेस्ट होंगे और एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड होंगे।

हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PMT का तीसरा शेड्यूल जारी

हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PMT का तीसरा शेड्यूल जारी

11 से 18 मई तक होगा फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, तय शिफ्ट में पहुंचना होगा

अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड


हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल (GD) और पुरुष कॉन्स्टेबल (GRP) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का तीसरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का PMT अब 11 मई से 18 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार मिलेगी तारीख और शिफ्ट

पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में PMT के लगाई मशीनें। - Dainik Bhaskar

                           पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में PMT के लगाई मशीनें।

HSSC ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार अलग-अलग तारीख और शिफ्ट आवंटित की गई है। अभ्यर्थियों को उसी निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना होगा।

आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार समय से पहले अपनी तैयारी पूरी रखें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पंचकूला में तैयारियां तेज

PMT के आयोजन को लेकर पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए मशीनें और अन्य व्यवस्थाएं स्थापित कर दी गई हैं।

आयोग की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं की नजर

हरियाणा पुलिस में निकली 5500 पदों की भर्ती को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।