हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को जब्त करने के आदेश, जानें वजह

हरियाणा में स्कूल बस जांच के दौरान 5200 बसें सुरक्षा मानकों में फेल मिलीं। नियमों का पालन न करने पर बसें जब्त। बच्चों की सुरक्षा पर DGP ओपी सिंह का सख्त निर्देश।

हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को जब्त करने के आदेश, जानें वजह

हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को जब्त करने के आदेश
25 हजार से ज्यादा बसों की जांच, 5200 में अनियमितता
बच्चों की सुरक्षा पर DGP ओपी सिंह के सख्त निर्देश


हरियाणा में स्कूल बस सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य पुलिस ने 11 नवंबर तक 25 हजार से अधिक स्कूल बसों की जांच की, जिसमें लगभग 5200 बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। नियम तोड़ने पर पुलिस ने सभी बसों पर चालान जारी किए और इन्हें जब्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या अन्य अनिवार्य मानकों की कमी हो, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि हर स्कूल बस में फायर एक्सटिंगिवीशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, आपातकालीन निकास, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, तथा प्रशिक्षित चालक–परिचालक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा— जो बसें इन नियमों का पालन नहीं करेंगी, उन पर चालान किए जाएंगे और वाहन जब्त भी होंगे