हेमा बोलीं – “धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं, झूठी खबरें न फैलाएं”

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैल रही झूठी खबरों पर नाराजगी जताई। कहा – धर्मेंद्र इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं और रिकवरी कर रहे हैं।

हेमा बोलीं – “धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं, झूठी खबरें न फैलाएं”

हेमा मालिनी ने झूठी खबरों पर जताया गुस्सा, बोलीं – “अक्षम्य है यह हरकत”
धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैलाई गई अफवाहों पर मीडिया को घेरा
➤ बोलीं – “इलाज चल रहा है, वे रिकवर कर रहे हैं, परिवार की निजता का सम्मान करें”


मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन मीडिया चैनलों पर नाराजगी जताई है, जिन्होंने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर झूठी खबरें प्रसारित की थीं।

हेमा मालिनी ने लिखा – “जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है और रिकवर कर रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है।”

उन्होंने मीडिया और लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार है और वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर हैं।

बीते दिन कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर भ्रामक खबरें चलाईं थीं, जिसके बाद फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया था। अब हेमा मालिनी ने खुद साफ किया है कि ऐसी खबरें झूठी और भ्रामक हैं।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की मेडिकल टीम लगातार निगरानी में है और डॉक्टरों ने भी बताया है कि उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है।