हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती, एचएसएससी ने खोला आवेदन पोर्टल, लिंक से कर सकते हैं आवेदन

एचएसएससी ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पोर्टल खोला। सीईटी फेज-2 के तहत 5500 पदों पर बिना फीस भर्ती होगी। 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती, एचएसएससी ने खोला आवेदन पोर्टल, लिंक से कर सकते  हैं आवेदन

• एचएसएससी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला
• सीईटी फेज-2 के तहत 5500 पदों पर बिना फीस होगी भर्ती
• 25 जनवरी रात 11:59 बजे तक आवेदन का मौका



हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इसके लिए पोर्टल खोल दिया है, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती सीईटी फेज-2 के तहत की जा रही है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि कुल 5500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल और 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी रात 11:59 बजे तय की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे खुद आवेदन करें और फॉर्म भरने के बाद हस्ताक्षर कर दोबारा अपलोड करें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

रविवार को आवेदन करने वाले रोहतक के दीपक और हिसार के अवनीश ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम रही। वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सीईटी में देरी के कारण कई उम्मीदवार आयु सीमा से बाहर हो चुके हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, ताकि भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सके.....

हेल्पलाइन और लिंक जारी आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिससे वे भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन लिंक: https://adv012026.hryssc.com/

 हेल्पलाइन नंबर: 1800-572-8997