आज का राशिफल: सौभाग्य योग से बदलेगी 4 राशियों की किस्मत,जानिए आज का राशिफल?
31 जुलाई 2026 का राशिफल पढ़ें। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, सौभाग्य योग, ग्रहण दोष, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और करियर-धन संबंधी संकेत।
31 जुलाई को सौभाग्य योग से कई राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग
मेष, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों को करियर व धन लाभ के संकेत
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चंद्र-राहु ग्रहण दोष में सतर्क रहने की सलाह
31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। इस दिन सौभाग्य योग, वाशि योग, सुनफा योग, आनन्दादि योग और भद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है। वहीं सुबह 6:38 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु के साथ मिलकर चंद्र-राहु ग्रहण दोष का निर्माण होगा। ऐसे में जहां कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पंचांग के अनुसार शुक्रवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 10:32 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7:27 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। शुभ कार्यों के लिए सुबह 8:15 से 10:15 बजे और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक का समय अनुकूल माना गया है। वहीं राहुकाल सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।
मेष राशि
सौभाग्य योग के प्रभाव से करियर में नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ लोन पास होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृषभ राशि
व्यापार से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलेगा। अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा समय है।
मिथुन राशि
प्रमोशन और करियर में उन्नति के मजबूत योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि
चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण वाहन चलाते समय और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी भी बड़े निवेश या नए कारोबार की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
नया व्यापार शुरू करने या पुराने कारोबार का विस्तार करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी मामलों और टैक्स संबंधी अटके कार्यों में राहत मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि
पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है। नौकरी में सम्मान और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े आर्थिक दबाव भी कम होंगे।
तुला राशि
सौभाग्य योग से बड़ा व्यापारिक सौदा मिलने की संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
ग्रहण दोष के कारण आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय निकालने का प्रयास करें।
धनु राशि
सरकारी और कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
मकर राशि
करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। प्रमोशन, सम्मान और आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है।
कुंभ राशि
विदेशी निवेश या नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखना लाभदायक रहेगा। नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान दें।
मीन राशि
चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। नए निवेश और उधार के लेन-देन से बचें। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
pooja