सिर्फ 23 गेंदों में भारत की धमाकेदार जीत, एशिया कप में धांसू शुरूआत

एशिया कप 2025 में भारत ने UAE को 27 गेंदों में हराकर सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड बनाया। कुलदीप यादव 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

सिर्फ 23 गेंदों में भारत की धमाकेदार जीत, एशिया कप में धांसू शुरूआत

भारत ने एशिया कप 2025 में UAE को 58 रन का लक्ष्य देकर 27 गेंदों में किया चेज
कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए
गेंदें बाकी रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही


भारत ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने UAE को महज 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने सिर्फ 4.3 ओवर (27 गेंदों) में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी से अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए जबकि शुभमन गिल 20 रन पर नाबाद लौटे। टीम ने 58 रन का टारगेट ऐसे अंदाज में हासिल किया जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज चेज बन गया।

इससे पहले 2021 में भारत ने स्कॉटलैंड को 81 गेंदें शेष रहते हराया था। लेकिन इस बार 93 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर भारत ने नया इतिहास रच दिया। मैच में कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं शिवम दुबे ने भी 3 विकेट लेकर UAE की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया।

UAE की ओर से केवल ओपनर आलिशान शराफु (22 रन) और कप्तान मोहम्मद वसीम (19 रन) ही कुछ संघर्ष कर पाए। टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

मैच से पहले वार्म अप सेशन के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर जितेश शर्मा।

रिकॉर्ड्स की बात करें तो यह मुकाबला गेंदें बाकी रहते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत रही। जबकि टेस्ट खेलने वाले देशों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंदें बाकी रहते हराया था और 2014 में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 90 गेंदें शेष रहते मात दी थी।