आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चार्जशीट की तैयारी, पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर से SIT की पूछताछ
आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में SIT ने चार्जशीट की तैयारी शुरू की। पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर समेत कई IAS-IPS अधिकारियों से पूछताछ जारी है।
-
आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में SIT ने चार्जशीट की तैयारी शुरू की
-
पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर से SIT की पूछताछ, सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
-
अब तक 14 में से 10 IAS-IPS अधिकारियों के बयान दर्ज
हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के तहत सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनके लगातार बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर से भी SIT ने पूछताछ की है। सुसाइड नोट में दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार ने शत्रुजीत कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर SIT ने उनसे सवाल-जवाब किए हैं।
SIT अब तक सुसाइड नोट में शामिल कुल 14 IAS और IPS अधिकारियों में से 10 के बयान दर्ज कर चुकी है। शेष चार अधिकारियों के बयान दर्ज कराने के लिए SIT द्वारा नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
आईपीएस शत्रुजीत कपूर को प्रदेश सरकार ने डीजीपी पद से हटा दिया है। आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में नाम सामने आने के बाद उन्हें दो महीने की लंबी छुट्टी पर भेजा गया था। छुट्टी समाप्त होने से एक दिन पहले ही सरकार ने रात में आदेश जारी कर उन्हें डीजीपी पद से रिलीव कर दिया।
वर्तमान में शत्रुजीत कपूर हरियाणा पुलिस आवास निगम के चेयरमैन का कार्यभार संभाल रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।
Author1