हरियाणा में बस-ट्रक आमने-सामने टक्कर, मची हाहाकार, 40 से अधिक लोग ...

झज्जर के कलोई-दादरी तोय मार्ग पर निजी कंपनी की बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 40 से अधिक लोग घायल। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा में बस-ट्रक आमने-सामने टक्कर, मची हाहाकार, 40 से अधिक लोग ...


➤ कलोई-दादरी तोय मार्ग पर निजी कंपनी की बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 40+ लोग घायल
➤ बस में सवार कर्मचारी खिड़की तोड़कर बाहर कूदे, ग्रामीणों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी
➤ प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रक ड्राइवर को नींद आने के कारण हादसा हुआ


झज्जर जिले के कलोई-दादरी तोय मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में मैजूद घायलों के साथी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झज्जर से फरुखनगर की ओर जा रही बस में करीब 50 कर्मचारी सवार थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर आ गया और बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाते हुए।

बस के आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्री खिड़की तोड़कर बाहर खेतों में कूद गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने सभी घायलों को झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

ट्रक ड्राइवर भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसा ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ। यह बस झज्जर के सिलानी गेट से फरुखनगर स्थित पैनासोनिक कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।