हरियाणा के रहने वाले DGP अनुराग धनखड़ की त्रिपुरा के पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हरियाणा के रहने वाले DGP अनुराग धनखड़ की त्रिपुरा के पुलिस मुख्यालय में  संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
■ अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मिला शव
■ हरियाणा के झज्जर से था अनुराग धनखड़ का संबंध

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में मृत पाए गए। इस घटना से पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनुराग धनखड़ का शव उनके कार्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अनुराग धनखड़ एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और उनका संबंध हरियाणा के झज्जर जिले से बताया जाता है। उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में त्रिपुरा पुलिस के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की गई है।