हरियाणा में अस्पताल मालिक से 2 करोड़ की फिरौती की मांग, वॉट्सऐप कॉल पर जान से मारने की धमकी, रोहित गोदारा गैंग का नाम

झज्जर में गौड़ अस्पताल के संचालक से वॉट्सऐप कॉल पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में अस्पताल मालिक से 2 करोड़ की फिरौती की मांग, वॉट्सऐप कॉल पर जान से मारने की धमकी, रोहित गोदारा गैंग का नाम


वॉट्सऐप कॉल पर जान से मारने की धमकी, रोहित गोदारा गैंग का नाम आया सामने


• शिकायत पर सिटी थाना झज्जर में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

•झज्जर में अस्पताल संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया


हरियाणा के झज्जर जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला साबित हुआ है। शहर के नागरिक अस्पताल के पास स्थित गौड़ अस्पताल के संचालक से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और शहर के निजी चिकित्सकों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गौड़ अस्पताल के मालिक डॉ. सुरेंद्र गौड़ को वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को महेंद्र बताया और सीधे तौर पर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग रखी।

डॉ. सुरेंद्र गौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पैसे न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

फिरौती की धमकी मिलने के बाद अस्पताल संचालक ने तुरंत सिटी थाना झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल डिटेल, वॉट्सऐप अकाउंट और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में निजी अस्पताल संचालकों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड में है।