बरात से लौटते समय कार हादसा: दूल्हे के भाई-भाभी की मौत

जींद-बरवाला मार्ग पर ईंटल कलां के पास कार पेड़ से टकराई। दूल्हे के भाई और भाभी की मौत, तीन गंभीर घायल और 7 माह की बच्ची सुरक्षित। घायलों को PGI रोहतक रेफर।

बरात से लौटते समय कार हादसा: दूल्हे के भाई-भाभी की मौत
  • ईंटल कलां के पास कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के भाई-भाभी की दर्दनाक मौत
  • कार में बैठी 7 माह की बच्ची सुरक्षित, तीन लोग गंभीर घायल
  • बरात से लौटते समय हुआ हादसा, घायलों को PGI रोहतक रेफर


जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई अजय (35) और भाभी सोनिया (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कार में सवार सात माह की बच्ची गुड़िया सकुशल बच गई।

सभी लोग करनाल जिले के गांव मूनक से हिसार जिले के गांव सुलखनी में हुई बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ने से वाहन पेड़ से जोरदार टकराया। हादसे में फोटोग्राफर सोनू और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद PGI रोहतक रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक अजय के पिता रघुबीर ने बताया कि उसके बड़े बेटे विजय की शादी बुधवार को सुलखनी में थी और सुबह बारात वापस लौट रही थी कि यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।