जींद के शवगृह में बड़ा लापरवाही कांड, चूहों ने शव कुतरा
जींद के नरवाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने कुतर डाला। परिजनों ने हंगामा किया, डॉक्टरों ने माफी मांगकर मामला शांत कराया।
-
जींद नरवाना अस्पताल के शवगृह में चूहों ने शव कुतरा
-
परिजनों ने हंगामा किया, डॉक्टरों ने माफी मांगकर मामला शांत कराया
-
50 वर्षीय मियां सिंह का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था
हरियाणा के जींद में नरवाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम के लिए रखे गए एक शव को चूहों ने कुतर डाला। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। डॉक्टरों ने माफी मांगकर मामला किसी तरह शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव कोथ कलां निवासी बिंद्र का भाई 50 वर्षीय मियां सिंह उचाना की अनाज मंडी में धान झराई का काम करता था। सोमवार को काम के दौरान उसे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार देर शाम होने के कारण मियां सिंह का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अस्पताल प्रशासन ने उसके शव को नरवाना सिविल अस्पताल के शवगृह में मौजूद फ्रीजर में रखवा दिया, ताकि अगले दिन पोस्टमार्टम हो सके।
लेकिन सुबह परिजनों ने देखा कि शव पर कई जगह चूहों के काटने के निशान हैं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध किया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना पर खेद जताया और माफी मांगकर मामला शांत कराया।
यह घटना अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Author1