करनाल में बम अलर्ट: कर्ण लेक के पास हाइवे घेरा, Bomb Squad मौके पर

करनाल कर्ण लेक के पास हाइवे पर बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। STF, CIA, FSL और Bomb Squad मौके पर, पूरा इलाका सील, जांच जारी।

करनाल में बम अलर्ट: कर्ण लेक के पास हाइवे घेरा, Bomb Squad मौके पर

करनाल कर्ण लेक के पास हाइवे पर बम जैसी संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप
STF, CIA, FSL, Bomb Squad, JCB मौके पर; पूरा इलाका घेरा, भारी पुलिस बल तैनात
RDX या ग्रेनेड होने की आशंका, झाड़ियों में छुपाया जा सकता; जांच जारी


 कर्ण लेक के नजदीक नेशनल हाइवे पर  बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हाइवे पर चारों ओर पुलिस ही पुलिस दिखाई देने लगी। मौके पर तुरंत STF, CIA, FSL और Bomb Squad की टीमें पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

सूचना के बाद DSP STF अमन कुमार खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह ग्रेनेड या RDX जैसी विस्फोटक सामग्री हो सकती है। पुलिस ने शक जताया है कि इसे झाड़ियों में छुपाया गया हो सकता है, जिसके कारण JCB भी मंगवाई गई है ताकि आसपास की मिट्टी और झाड़ियों को हटाकर तलाशी ली जा सके।

पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कर्ण लेक और हाइवे के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह घेरे में ले लिया है। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है और प्रशासन किसी भी तरह की जोखिम नहीं लेना चाहता।

FSL टीम मौके से सैंपल लेकर जांच कर रही है, जबकि Bomb Squad टीम संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा क्षेत्र सुरक्षित घोषित नहीं होता, पुलिस और सुरक्षा बल यहां तैनात रहेंगे। अभी तक पुलिस ने इसे संदिग्ध सामग्री बताया है, लेकिन विस्फोटक होने की प्रबल आशंका के चलते सभी एजेंसियां सतर्क हैं।