बोलेरो की टक्कर से 2 युवकों की मौत, नहर में गिरी बाइक, दो गंभीर

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक नहर में गिर गई। 17 और 18 वर्षीय दो युवकों की मौत, दो घायल। ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया। पुलिस ने FIR दर्ज की।

बोलेरो की टक्कर से 2 युवकों की मौत, नहर में गिरी बाइक, दो गंभीर


➤तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
➤बाइक नहर में गिरने से 18 और 17 वर्षीय युवक की मौत
➤दो अन्य युवक घायल, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन



कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 18 वर्षीय रूपेश और 17 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई। दोनों युवक टाइल-पत्थर लगाने का काम करते थे।

हादसा गांव कराह साहब के नहर पुल के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। बाइक सवार रूपेश और धर्मेंद्र रात को काम से पिहोवा-चीका रोड पर लौट रहे थे। पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक और उनके साथ पुल पर मौजूद दो अन्य युवक भी नहर में गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। रूपेश को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने धर्मेंद्र का शव भी नहर से बरामद किया।

गंभीर घायल मनजीत (18) और सार्थ (22) को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पिहोवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। बोलेरो वाहन का नंबर मिलने पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।