हरियाणा में सड़क हादसा, टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में पांच की मौत, पांच गंभीर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सोमवार सुबह टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार की टक्कर में पाँच लोगों की मौत हो गई और पाँच घायल हो गए। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

हरियाणा में सड़क हादसा, टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में पांच की मौत, पांच गंभीर

कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर  सुबह सात बजे हादसा 
टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट में आमने-सामने टक्कर
पाँच की मौत, पाँच लोग गंभीर घायल


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार में आ रही एक टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कारों की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हाद के दौरान दोनों वाहनों में 10 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतनी तेज रफ्तार की वजह से हुआ कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक सभी लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हादसे के बाद मृतकों के शवों को Lnjp अस्पताल में लाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में यमुनानगर नंबर की मारुति स्विफ्ट कार में सवार 5 लोग शामिल हैं। वहीं टाटा हैरियर कार में सवार पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि, उनकी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन थे। जानकारी के मुताबिक, वे सभी मुलाना (अम्बाला) दवा लेने जा रहे थे, क्योंकि लीला का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। हादसे में वे सभी घायल हो गए हैं और इलाज जारी है।

मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि मंजर इतना दर्दनाक था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच जारी है और वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।