जिप सदस्य पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में धरा गया

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में CIA-1 और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। वह जिप सदस्य पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित था।

जिप सदस्य पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में धरा गया

CIA-1 और बदमाश के बीच हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुई मुठभेड़

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित था आरोपी


कुरुक्षेत्र। जिले के पिहोवा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के पास CIA-1 की टीम और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिसकर्मी के बेहद करीब से निकल गई, लेकिन वह सुरक्षित बच गया।

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पहले पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी की पहचान संजय उर्फ दीपू रंधावा, निवासी फौजी प्लॉट, पिहोवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

CIA-1 के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी इलाके में पैदल घूम रहा है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मुठभेड़ के दौरान तीन राउंड फायरिंग की। इनमें से एक गोली पुलिसकर्मी के बेहद करीब से गुजर गई। इसके बाद पुलिस ने पहले चेतावनी के लिए हवाई फायर किया और फिर जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि संजय उर्फ दीपू रंधावा हाल ही में जिला परिषद सदस्य सचिन कुमार, निवासी सतोड़ा, पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तलवारों से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालिया हमले के मामले में भी वह मुख्य आरोपी था और लं