कुरुक्षेत्र में मिले ग्रेनेड का पाकिस्तानी कनेक्शन, पढ़ें पूरा मामला

कुरुक्षेत्र में CIA-2 टीम ने दो युवकों को हेड ग्रेनेड और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का संबंध बड़ी गैंग से है और वे किसी पुलिस स्टेशन या चौकी को ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सक्रियता से दीवाली से पहले संभावित वारदात रोकी गई।

कुरुक्षेत्र में मिले ग्रेनेड का पाकिस्तानी कनेक्शन,  पढ़ें पूरा मामला
#KuruukshetraCrime #GrenadeArrest #CIA2Team #PunjabGang #ExplosivesSeized

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों को हेड ग्रेनेड के साथ दबोचा
दोनों आरोपी पंजाब के निवासी, बड़ी गैंग से जुड़े, पुलिस स्टेशन या चौकी को निशाना बनाने की योजना में थे
तलाशी में हेड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद, बम निरोधक टीम ने डिफ्यूज किया



कुरुक्षेत्र जिले में दीवाली से पहले बड़ी वारदात को रोकते हुए, CIA-2 की टीम ने दो बदमाशों गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) निवासी जिला पटियाला को गिरफ्तार किया। दोनों का संबंध बड़ी गैंग से बताया जा रहा है और इनके पास हेड ग्रेनेड से पुलिस स्टेशन या चौकी को ब्लास्ट करने का टारगेट था। इससे पहले भी कुरुक्षेत्र को दहलाने की साजिश रची जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब नंबर की बाइक PB11DK 2672 पर आए थे। CIA टीम को सीक्रेट सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के रकबे में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं, जिनके पास विस्फोटक सामग्री या हथियार होने की आशंका थी। टीम ने नाकाबंदी कर दोनों युवकों को काबू किया, तलाशी में हेड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद हुई। तत्काल बम निरोधक टीम को सूचित किया गया, जिसने ग्रेनेड को सुरक्षित ढंग से डिफ्यूज किया

DSP निर्मल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने वाले थे और उनसे अभी भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि यह काम करने के लिए उन्हें काफी रकम मिलने वाली थी। फिलहाल पुलिस उनके एक और साथी की तलाश कर रही है, जो इन दोनों को हथियार पहुंचाने का जिम्मेदार था।

इतिहास की बात करें तो 2022 में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर अंबाला STF ने आरडीएक्स और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी, जिसे शाहाबाद के मिर्ची होटल के पास पेड़ के नीचे छिपाया गया था। उस समय STF ने 600 ग्राम से डेढ़ किलो RDX, IED, स्विच, टाइमर और डेटोनेटर को निष्क्रिय किया था। उस मामले में पंजाब के तरनतारन निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पकड़े गए दोनों युवक भी पंजाब के रहने वाले हैं और हेड ग्रेनेड पाकिस्तान मेड था, जिसे ड्रोन के जरिए सीमा पार से लाया गया। पुलिस का मानना है कि दोनों ने कुरुक्षेत्र में किसी पुलिस स्टेशन या चौकी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। जिले में पुलिस को कई दिनों पहले बम से वारदात की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया था।