सिरसा में मासूम शर्मा के शो में बवाल, बैन गानों से भड़की भीड़ “खटोला” गाने और बयान से बढ़ा विवाद

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा सिरसा में लाइव शो के दौरान बैन गाने गाने और विवादित बयान देने के बाद फिर चर्चा में हैं, जहां भीड़ बेकाबू हो गई।

सिरसा में मासूम शर्मा के शो में बवाल, बैन गानों से भड़की भीड़  “खटोला” गाने और बयान से बढ़ा विवाद

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर विवादों में, बैन गाने गाए
सिरसा शो में भीड़ बेकाबू, स्टेज तक पहुंची, पुलिस-बाउंसर भी नहीं रोक पाए
पंजाबी बेल्ट पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, कार्यक्रम में अव्यवस्था

सिरसा में शो बना हंगामे का कारण, बैन गानों और बयान से बढ़ा विवाद


हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जींद में हुए स्टेज विवाद के बाद उनका पहला लाइव शो सिरसा के जननायक चौ. देवीलाल विद्यापीठ (JCD) में हुआ, लेकिन यह शो भी हंगामे में बदल गया। परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर ने हरियाणा सरकार द्वारा बैन किए गए अपने गाने गाए, जिससे माहौल गर्मा गया और भीड़ बेकाबू हो गई।शो में शिवा चौधरी के गानों पर डांस करते हुए युवतियां व महिलाएं।

बताया जा रहा है कि शो बुधवार शाम शुरू होकर रात करीब 12 बजे तक चला। रात 10 बजे के करीब जैसे ही मासूम शर्मा स्टेज पर पहुंचे, उन्होंने अपने चर्चित और बैन गाने “चंबल के डाकू” और “खटोला” गाना शुरू किया। इन गानों के दौरान ऑडियंस में मौजूद युवक जोश में आ गए और स्टेज की ओर बढ़ने लगे। कई युवक पंडाल में लगे पोल पर चढ़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सिरसा जेसीडी में शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए कलाकार शिवा चौधरी

भीड़ के बेकाबू होने के चलते कार्यक्रम को दो-तीन बार बीच में रोकना पड़ा। पुलिस और बाउंसर लगातार भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे, लेकिन हालात काबू में करना मुश्किल हो गया। कुछ शरारती तत्वों के शराब के नशे में होने की भी बात सामने आई है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कार्यक्रम में आने वाले कई वीआईपी मेहमान, जिनमें इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला और एसपी दीपक सहारण के आने की चर्चाएं थीं, वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

जींद में शो के दौरान गायक मासूम शर्मा पूर्व सरपंच को स्टेज से नीचे उतरने की कहते हुए, जिस पर विवाद हुआ था

शो के दौरान मासूम शर्मा का एक बयान भी चर्चा में आ गया। “खटोला” गाने से पहले उन्होंने कहा कि इस शब्द का मतलब हरियाणा के लोग अच्छी तरह समझते हैं, लेकिन सिरसा से लगती पंजाबी बेल्ट को इसके बारे में कम जानकारी है। इस टिप्पणी के बाद भी माहौल और ज्यादा चर्चा में आ गया।यह पहला मौका नहीं है जब मासूम शर्मा विवादों में आए हों। इससे पहले जींद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने के लिए कहा था, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा हिसार में एक फैन का फोन छीनकर फेंकने और गुरुग्राम में एक फैन के साथ बदसलूकी करने के मामले भी सामने आ चुके हैं।मासूम शर्मा के विरोध में उतरी सरपंच एसोसिएशन व जींद के मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व मासूम के गांव के युवा पक्ष में उतरे

यहां तक कि चंडीगढ़ में एक शो के दौरान बैन गाना गाने पर गोली चलने की घटना भी जुड़ी रही है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार शिवा चौधरी ने भी करीब एक घंटे तक प्रस्तुति दी। उनके गानों पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर डांस किया और कार्यक्रम का आनंद लिया। हालांकि, बाद में माहौल बिगड़ने के चलते कई महिलाएं और अतिथि कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।

स्थिति को संभालने के लिए जेसीडी मैनेजमेंट ने सिंगर को सम्मानित कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की कोशिश की।