भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने दी जान, पढ़ें पूरा मामला

हरियाणा की भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माया सैनी ने राजस्थान डाबला में ट्रेन के सामने आत्महत्या कर दी। परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह कारण बताया गया।

भाजपा  महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने दी जान,  पढ़ें पूरा मामला

➤ हरियाणा की भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माया सैनी ने राजस्थान डाबला में ट्रेन के सामने आत्महत्या की
➤ मृतका नारनौल के निवाजनगर की रहने वाली और पूर्व सरपंच थीं
➤ प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या का मुख्य कारण माना गया


महेंद्रगढ़ की भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माया सैनी ने बुधवार को राजस्थान के डाबला थाना क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। राजस्थान रेलवे पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी और मृतका की फोटो साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को मृतका की पहचान हो गई।

माया सैनी नारनौल के नजदीकी गांव निवाजनगर की रहने वाली थीं। वह पहले गांव की सरपंच रह चुकी थीं और वर्तमान में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष थीं। शुरुआती जांच में पुलिस ने उनकी आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया।

घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ने इलायची रंग का बूटेदार कुर्ता और सादा सलवार पहना था। कानों में झुमके और दाहिने हाथ में अंगूठी थी। पास में पिंक स्लीपर चप्पल पाई गई। शव को नीम का थाना सरकारी अस्पताल में रखा गया।

परिवार के अनुसार माया सैनी के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति नारनौल में चाय की दुकान चलाते हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि मृतका ने हाल ही में घरेलू तनाव का सामना किया था। यह घटना गहरा शोक और चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।