पलवल की देवा बॉक्सिंग एकेडमी में आंधी-तूफान से हुआ नुकसान, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया निरीक्षण

पलवल की देवा बॉक्सिंग एकेडमी में आंधी से हुए नुकसान का खेल मंत्री गौरव गौतम ने निरीक्षण किया। खिलाड़ियों को सहयोग और प्रशिक्षण जारी रखने का भरोसा दिया।

पलवल की देवा बॉक्सिंग एकेडमी में आंधी-तूफान से हुआ नुकसान, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया निरीक्षण

पलवल की देवा बॉक्सिंग एकेडमी में आंधी-तूफान से हुआ नुकसान, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया निरीक्षण

मंत्री ने खिलाड़ियों और एकेडमी संचालकों को हरसंभव सरकारी सहयोग का भरोसा दिया

कहा- खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा


पलवल जिले में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान से प्रभावित देवा बॉक्सिंग एकेडमी का जायजा लेने के लिए हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पहुंचे। उन्होंने एकेडमी में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एकेडमी की संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका तेवतिया से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने एकेडमी परिसर का दौरा किया और प्रभावित हिस्सों को देखा।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और एकेडमी से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों के भविष्य और प्रशिक्षण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

गौरव गौतम ने कहा कि देवा बॉक्सिंग एकेडमी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी हरियाणा और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बावजूद खिलाड़ियों की तैयारी और खेल गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी। सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को राज्य सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का प्रत्येक खिलाड़ी प्रदेश की पहचान है और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।