पानीपत में डॉक्टर मामा ससुर ने कर दिया ऐसा घिनौना काम, अब मामला जेल में

पानीपत में एक डॉक्टर पर अपने भांजे की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। एफआईआर के बाद पीड़िता को बेटी सहित ससुराल से निकाल दिया गया।

पानीपत में डॉक्टर मामा ससुर ने कर दिया ऐसा घिनौना काम, अब मामला जेल में
  • पानीपत में डॉक्टर मामा ससुर पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
  • रात में कमरे में घुसकर मुंह दबाया, शोर मचाने पर आरोपी फरार
  • एफआईआर के बाद पीड़िता को बेटी सहित ससुराल से निकाला गया


हरियाणा के पानीपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपने भांजे की पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रात के समय उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती करने लगा।

पीड़िता के अनुसार 5 जुलाई 2025 की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उसी दौरान उसके पति के मामा, जो पेशे से डॉक्टर हैं, अचानक कमरे में घुस आए। अकेला पाकर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने रेप करने की नीयत से उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और गलत तरीके से छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

शोर सुनकर पीड़िता के ससुर और पति कमरे में पहुंचे। महिला का कहना है कि जब उसने पूरी घटना बताई तो दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए और मामले को परिवार की इज्जत से जोड़ते हुए किसी को न बताने का दबाव बनाया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पेशे से न्यूरो सर्जन है। घटना के समय पति और ससुर घर में मौजूद थे, लेकिन पंचायत का हवाला देकर शिकायत दर्ज नहीं कराने दी गई। बाद में जब उसने एफआईआर कराई तो ससुराल पक्ष आरोपी का साथ देने लगा।

महिला का आरोप है कि लगातार न्याय की मांग करने पर उसे उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने दोबारा पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी। उसकी शादी 31 जनवरी 2020 को हुई थी।

तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।