पानीपत की हेल्थ सेवाओं में नया इतिहास: प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपण

पानीपत के प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक के माध्यम से सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉ उदित चहल ने यह सर्जरी कर शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में नई उपलब्धि जोड़ी।

पानीपत की हेल्थ सेवाओं में नया इतिहास: प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपण

पानीपत में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी
प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
डॉ उदित चहल की अगुवाई में एडवांस रोबोटिक तकनीक से किया गया ऑपरेशन


हरियाणा के पानीपत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने पहली बार रोबोटिक तकनीक के माध्यम से नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) सर्जरी सफलतापूर्वक करके शहर की चिकित्सा सुविधाओं में नया अध्याय जोड़ दिया है। यह सर्जरी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख डॉ उदित चहल द्वारा सफलतापूर्वक की गई।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ पंकज मुटनेजा ने बताया कि रोबोटिक तकनीक के माध्यम से घुटना बदलने की यह सर्जरी पानीपत में पहली बार प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में की गई है, जो न केवल अस्पताल बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रेम अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, ईमानदारी, सेवा भावना और उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का प्रमाण है।

एडवांस तकनीक से मिलेंगे बेहतर परिणाम

डॉ उदित चहल ने बताया कि प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में अब विश्व स्तरीय एडवांस तकनीक उपलब्ध है। अस्पताल में नी रिप्लेसमेंट, लिगामेंट रिपेयर, हिप जॉइंट सर्जरी सहित हड्डियों से संबंधित लगभग सभी तरह की सर्जरी और उपचार अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के जरिए ऑपरेशन अधिक सटीकता के साथ किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, जल्दी रिकवरी और बेहतर परिणाम मिलते हैं। इस तकनीक के कारण सर्जरी के दौरान मानव त्रुटि की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने टीम को दी बधाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रेम अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ रचना मुटनेजा और निदेशक डॉ अभिनव मुटनेजा ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अस्पताल इसी तरह नई तकनीकों और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाता रहेगा।

यह उपलब्धि न केवल प्रेम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए बल्कि पानीपत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।